चकोर पार्क के पास रूई से भरे गोदाम में लगी आग -दिवार तोड़कर दमकल कर्मियों ने पाया काबू

दैनिक अवंतिका उज्जैन। बेकरी संचालक के गोदाम में रविवार शाम अचानक आग लग गई। लपटे काफी तेजी के साथ फैली। गोदाम में सैफरान रूई और पुष्ठा भरा हुआ था। आग पर काबू पाने के लिये गोदाम की दिवार तोड़ी गई। दमकल कर्मियों 4 से 5 गाड़ी लेकर पहुंचे थे।
पंवासा थाना क्षेत्र स्थित चकोर पार्क के पास अमृत सागर बेकरी का संचालन वाहिद खान द्वारा किया जाता है। बेकरी के पास ही गोदाम बना हुआ है। जिसमें रूई और पुष्ठा भर था। शाम को अचानक गोदाम में अग लग गई। सैफरान रूई भरी होने पर आग तेजी से फैली और लपटे दिखाई देने लगी। आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को भीषण आग लगने की सूचना दी। एक के बाद एक 4 से 5 दमकल मौके पर पहुंच गई। गोदाम के मेन गेट से लपटे निकल रही थी। जिसके चलते गोदाम की दीवार को तोड़ा गया और काबू पाने के प्रयास शुरू किये गये। गोदाम संचालक भी मौके पर पहुंच गया था। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह शार्ट सर्किट रही। पुलिस का कहना था कि बेकरी संचालक द्वारा आगजनी की शिकायत दर्ज कराई जाएगी तो आगे की जांच करेगें।

Author: Dainik Awantika