प्रयागराज में शादी के दूसरे दिन दुल्हन बनी मां, उड़े पति के होश

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के करछना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन मां बन गई। इस घटना के बाद दूल्हे ने अपना आपा खो गिया और दुल्हन को मायके भेज दिया। फिलहाल, किसी पक्ष ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। दरअसल, करछना क्षेत्र के एक गांव में बीते 24 फरवरी को बारात गई थी। यहां सभी रस्मों के साथ धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ। सुबह के समय बाराती दुल्हन की विदाई कराकर घर लेकर पहुंचे। दूसरे दिन यानी 25 फरवरी की रात अचानक दुल्हन के पेट में दर्द शुरू हो गया। पेट दर्द होने पर ससुराल पक्ष के लोग नवविवाहिता को लेकर देर रात सीएचसी करछना लेकर पहुंचे। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि नवविवाहिता नौ माह की गर्भवती है।

Author: Dainik Awantika