वॉशिंगटन। फ्लोरिडा में 33 साल के एक शख्स ने भारतीय मूल की 66 साल की नर्स को बुरी तरह पीटा। हमले में नर्स के चेहरे की हर एक हड्डी टूट गई। दोनों आंखों की रोशनी जाने की भी आशंका है। जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची, तो उसने कहा- भारतीय बुरे होते हैं। मैंने अभी एक भारतीय डॉक्टर की बुरी तरह पिटाई की है। ये घटना 19 फरवरी की है। 27 फरवरी को कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। तब आरोपी का बयान पुलिस अफसर ने कोर्ट में बताया। कोर्ट ने उसे हेट क्राइम और सेकेंड डिग्री मर्डर का दोषी माना है।