त्रिवेणी ब्रिज से गिरी लोडिंग बोलेरो, चालक गंभीर

उज्जैन। इंदौर से उज्जैन आ रही लोडिंग बोलेरो त्रिवेणी ब्रिज से नीचे गिर गई। हादसे में चालक गंभीर घायल हुआ है।
चोइथराम मंडी इंदौर से नारियल पानी और मोसंबी भरकर उज्जैन मंडी आ रही लोडिंग बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होने के बाद त्रिवेणी ब्रिज से करीब 80 फीट नीचे आ गिरी। हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। चालक पवन पिता लक्ष्मण सगोरे गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।