आधी आबादी को राष्ट्रपति ने दीं शुभकामनाएं, पीएम मोदी बोले- हम अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला दिवस के मौके पर साझा संदेश में लिखा कि ‘आज हम महिलाओं के योगदान और उनकी उपलब्धियों का जश्न मना रहे हैं। हम महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण के लिए ठोस प्रयास करने का भी संकल्प लेते हैं।’
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देश और दुनिया समाज में महिलाओं के योगदान को नमन कर रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शुभकामनाएं दीं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिलाओं को नमन किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि हम महिला दिवस के मौके पर नारी शक्ति को नमन करते हैं।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री ने लिखा कि ‘हमारी सरकार हमेशा से नारी सशक्तिकरण की दिशा में काम करती रही है और ये हमारी योजनाओं में भी दिखाई देता है। आज जैसा कि मैंने वादा किया था कि मेरा सोशल मीडिया प्रोफाइल महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा, जो आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।’ प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर महिला दिवस के मौके पर एक वीडियो भी साझा किया।
राष्ट्रपति ने दीं शुभकामनाएं
वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला दिवस के मौके पर साझा संदेश में लिखा कि ‘आज हम महिलाओं के योगदान और उनकी उपलब्धियों का जश्न मना रहे हैं। हम महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण के लिए ठोस प्रयास करने का भी संकल्प लेते हैं। हमारी बहनें और बेटियां अब सीमाओं को लांघ रही हैं। हम महिलाओं को उनकी यात्रा में समर्थन देने का संकल्प लें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पीछे न छूट जाए, वे विभिन्न क्षेत्रों में नए रास्ते बना रही हैं। साथ मिलकर, हम एक लैंगिक समानता वाली दुनिया बना सकते हैं जहां महिलाएं बिना किसी डर के अपने सपनों को पूरा कर सकें।’

अपना सोशल अकाउंट वुमेन को सौंपा
मोदी ने शनिवार को पर पोस्ट किया- महिला दिवस पर अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं! हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। आज, जैसा कि वादा किया गया था, मेरे सोशल मीडिया अकाउंट को उन महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा जो अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं। यह पहली बार नहीं है जब महिला अचीवर्स पीएम के सोशल मीडिया अकाउंट को संभालेंगी। 2020 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट को सात महिला अचीवर्स ने संभाला था।

Author: Dainik Awantika