एमपी का माधव नेशनल पार्क टाइगर रिजर्व घोषित, 10 मार्च को छोड़े जाएंगे दो बाघ प्रदेश का ये 9वां टाइगर रिजर्व

 

ब्रह्मास्त्र भोपाल

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया गया। शुक्रवार को सरकार इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। माधव टाइगर रिजर्व प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व होगा। इस नए टाइगर रिजर्व का कोर क्षेत्र 375 वर्ग किलोमीटर, बफर क्षेत्र 1276 वर्ग किलोमीटर और कुल क्षेत्रफल 1751 वर्ग किलोमीटर होगा।
नए घोषित माधव टाइगर रिजर्व में 10 मार्च को दो बाघ छोड़े जाएंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया में साझा की है।
सीएम ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा – देश के टाइगर स्टेट ‘मध्यप्रदेश’ के लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व घोषित किया जा रहा है, जिससे निश्चित ही संपूर्ण क्षेत्र में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

Author: Dainik Awantika