बिहार: छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिग लड़कियां रेड लाइट एरिया से बरामद

रायपुर। बिहार के रोहतास स्थिति रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया है। खबर है कि 4 नाबालिग लड़के का भी रेस्क्यू हुआ है। मौके से 5 दलाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार रोहतास एसपी की स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई की है। बताया गया कि नटवार थाना क्षेत्र में दूसरे राज्य की लड़कियों को लाकर यहां देह व्यापार का काम करवाया जा रहा था। रोहतास पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापामार कार्रवाई कर 45 लड़कियों का रेस्क्यू किया। पुलिस ने बताया कि सभी नाबालिग हैं। इनमें से 41 लड़कियां छत्तीसगढ़ की है। सभी को सासाराम स्थित बाल कल्याण समिति में भेजा है।

Author: Dainik Awantika