अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी व उत्तम स्वामी ने किया महाकाल का अभिषेक -प्रयाग कुंभ निर्विघ्न संपन्न होने पर भगवान को धन्यवाद ज्ञापित किया

दैनिक अवंतिका उज्जैन। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज व आध्यात्मिक संत उत्तम स्वामी महाराज ने सोमवार को उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग महाकाल के दर्शन किए। 
उन्होंने मंदिर में गर्भगृह के अंदर जाकर  भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की। इस दौरान पुजारी दिलीप गुरु, यश गुरु ने उनका पूजन संपन्न कराया। गर्भगृह मं पूजा के बाद दोनों संतों ने नंदीहॉल में बैठकर कुछ देर भगवान महाकाल का ध्यान लगाया व नंदी जी के कान में भी मनोकामना बोली। हाल ही में प्रयागराज में निर्विघ्न महाकुंभ संपन्न होने के बाद अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी जी महाराज व उत्तम स्वामी महाराज ने बाबा महाकाल की पूजा कर धन्यवाद भी ज्ञापित किया। 

Author: Dainik Awantika