वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 41 देशों के नागरिकों के लिए वर वीजा बैन करने पर विचार कर रहे हैं। ये जानकारी न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दी है। इस लिस्ट में भारत के पड़ोसी देश भूटान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और म्यांमार का नाम भी शामिल है। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि यह फाइनल लिस्ट नहीं है, क्योंकि अभी इसे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की तरफ से ग्रीन सिग्नल मिलना बाकी है। जिन 41 देशों पर वीजा बैन के बारे में विचार किया जा रहा है, उन सभी पर एक तरह का बैन नहीं लगाए जाएगा। इस बैन को तीन कैटेगरी में बंटा गया है। रेड लिस्ट: पूरी तरह वीजा बैन। आॅरेंज लिस्ट: आंशिक वीजा बैन। यलो लिस्ट: अमेरिका की तरफ से बताए गए मुद्दों पर कार्रवाई नहीं करने पर आंशिक वीजा बैन।