औरंगजेब का पुतला जलाने के बाद पथराव-आगजनी
ब्रह्मास्त्र नागपुर
औरंगजेब कब्र विवाद के चलते सोमवार को महाराष्ट्र में हिंदू संगठनों ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया। इस दौरान नागपुर में विश्व हिंदू परिषद ने औरंगजेब का पुतला फूंका। इसमें कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री का इस्तेमाल किया गया। इसका वीडियो वायरल हो गया। सोमवार रात 8.30 बजे नागपुर के महल इलाके में हिंसा भड़क गई। इसके बाद पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गई।
उपद्रवियों ने घरों पर पथराव किया और सड़क किनारे खड़ी में आग लगा दी। पुलिस पर भी हमला किया गया। ऊउढ निकेतन कदम कुल्हाड़ी के हमले से घायल हो गए। स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और 55 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंघल ने बताया कि शहर में इठर की धारा 163 (आईपीएस की धारा 144 की तरह) लागू कर दी गई है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिस की 20 टीमें बनाई गई हैं।