भगवद गीता का मैं बुरे समय में सहारा लेती हूं: तुलसी गबार्ड

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड इन दिनों भारत दौरे पर हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा- चाहे विश्व के विभिन्न भागों में युद्ध क्षेत्रों में सेवा करना हो या वर्तमान में हमारे सामने आने वाली चुनौतियां हों, यह भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को भगवद् गीता में दी गई शिक्षाएं ही हैं, जिनका मैं अपने सबसे अच्छे और सबसे बुरे समय में सहारा लेती हूं। तुलसी गबार्ड 2013 में जब पहली हिंदू अमेरिकी कांग्रेस सदस्य जब बनी थीं, तब उन्होंने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में भगवद गीता पर हाथ रखकर शपथ ली थी।

Author: Dainik Awantika