सेंसेक्स 500 चढ़कर 75,900 पर पहुंचा

निफ्टी में 100 अंकों की तेजी, 23,000 के पार निकला, आईटी और आॅटो शेयर्स सबसे ज्यादा चढ़े

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

आज यानी 20 मार्च को सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़कर 75,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 100 अंक की तेजी है, ये 23,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

आज मीडिया, आईटी और आॅटो शेयर्स में सबसे ज्यादा तेजी है। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़ा है। निफ्टी आईटी में 1.60% की तेजी है। आॅटो इंडेक्स 1% ऊपर है। एशियाई बाजारों में हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.11% और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.066% नीचे कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई आज बंद है। बुधवार, 19 मार्च को विदेशी निवेशकों ने 1,096 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं घरेलू निवेशकों ने 2,140 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। 19 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 0.92% चढ़कर 41,964 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 1.41% और एस एंड पी 500 इंडेक्स में 1.08% की बढ़त रही।

Author: Dainik Awantika