अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने दिशा की मौत की नए सिरे से जांच की मांग की है। इसके लिए उन्होंने बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
याचिका में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और जांच सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया गया है। आरोप लगाया गया है कि दिशा के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की गई थी।
8 जून, 2020 को मुंबई के मलाड इलाके की 14वीं मंजिल से गिरकर दिशा की मौत हो गई थी। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। उस समय दिशा के पिता ने जांच को संतोषजनक माना था।
भाजपा नेता नितेश राणे ने तीन साल पहले दिशा से गैंगरेप के बाद उनकी हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि, दिशा में माता-पिता ने बेटी को बदनाम करने की साजिश कहते हुए नितेश पर केस दर्ज कराया था।
अब दिशा के पिता का कहना है कि उन्हें नजरबंद करके पुलिस के पेश सबूतों को सच मानने के लिए मजबूर किया गया था। याचिका में सूरज पांचोली, डिनो मोर्या और मुंबई पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
दिशा के पिता की याचिका के बाद महाराष्ट्र में राजनीति तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने कहा, ‘आदित्य ठाकरे को विधायक पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और जांच का सामना करना चाहिए।’
शिवसेना ने साजिश की
आशंका जताया
ल्ल शिवसेना ने अचानक फिर से मामला उठाने के पीछे साजिश का आशंका जताई है। पार्टी प्रवक्ता और मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा, ‘इसके पीछे कोई साजिश है। चार साल से ज्यादा समय बाद यह मामला सुर्खियों में कैसे आया। मामले की जांच के लिए पहले से ही रकळ गठित है।’
ल्ल वहीं, महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने अपने पूर्व में लगाए गए आरोपों को दोहराया। उन्होंने कहा- मैं पहले दिन से ही कह रहा हूं कि दिशा सालियान की हत्या की गई है। सीसीटीवी फुटेज गायब कर दिए गए और सोसाइटी के विजिटर रजिस्टर के पन्ने फाड़ दिए गए।
3 साल पहले राणे ने मामला उठाया था
नितेश राणे ने करीब 3 साल पहले दिशा सालियान की मौत लेकर कई आरोप लगाए थे। राणे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एंटीलिया केस में जेल में बंद बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वझे से भी जोड़ा था।
नितेश राणे के आरोप
ल्ल 8 तारीख (दिशा सालियन की मौत के दिन) की रात दिशा को एक ब्लैक मर्सिडीज में पार्टी से उनके मलाड वाले घर ले जाया गया था। सचिन वझे के पास एक काले रंग की मर्सिडीज कार भी है, जिसकी अभी जांच चल रही है। क्या यह वही कार है? वझे को 9 जून को मुंबई पुलिस में शामिल किया गया था। इसका क्या कनेक्शन है?
ल्ल मालवणी पुलिस स्टेशन ने इस मामले में फ्री और फेयर जांच नहीं की, इसलिए यह केस उइक को सौंप दिया गया। अब उन्हें दिशा सालियान मामले पर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। अब उसी पुलिस स्टेशन को राज्य महिला आयोग ने रिपोर्ट देने को कहा गया है? यह कितना उचित है? वे किसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं?
ल्ल मुंबई की मेयर राज्य महिला आयोग को लिखती हैं और फिर वह दिशा सालियान मामले में मालवाणी पुलिस स्टेशन से एक रिपोर्ट मांगती हैं। यह एक बड़े कवर अप की योजना है। राज्य सरकार की ओर से यह बताने का प्रयास है कि 8 जून की रात को कुछ भी नहीं हुआ।
मौत से पहले दिशा ने पार्टी की थी
ल्ल दिशा की मौत के कुछ दिन बाद उनका एक वीडियो सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वीडियो उनकी मौत से एक घंटे पहले का था। वीडियो में दिशा अपने दोस्तों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
ल्ल वीडियो में दिशा के बॉयफ्रेंड रोहन भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिशा काफी खुश नजर आ रही हैं। दावा था कि दिशा ने वह वीडियो को 8 जून, 2020 की रात 11:48 बजे दोस्तों के वॉट्सऐप ग्रुप में पोस्ट किया था। इसके करीब एक घंटे के बाद उन्होंने सुसाइड कर लिया था।
ल्ल वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठे थे कि जब वे इतनी खुश थीं तो उन्होंने सुसाइड क्यों किया। हालांकि, वीडियो के बारे में किसी भी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।