शीतला सप्तमी पर्व आज, महिलाएं पूजन के लिए उमड़ेंगी   – घरों में बना ठंडा खाना, घर की सुख-समृद्धि की कामना के पर्व

दैनिक अवंतिका उज्जैन। 

चैत्र मास में शुक्रवार को शीतला सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान घरों में एक दिन पहले गुरुवार को ही लोगों ने ठंडा खाना बना लिया। सप्तमी पर शीतला माता को इन्हीं ठंडे पकवानों का भोग लगाया जाएगा और लोग घरों में खाना भी ठंडा खाएंगे। 

घर की सुख-समृद्धि की कामना से महिलाएं ये पर्व मनाती है। इसमें व्रत भी रखा जाता हैं। धार्मिक नगरी में प्रतिदिन ही तीज-त्योहारों की धूम रहती है। लेकिन कई त्योहार महत्व वाले भी होते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डब्बावाला ने बताया कि चैत्र के महीने में कई त्योहार ऐसे आते हैं जो सीधे घर परिवार से जुड़े होते हैं। इन त्योहारों का उज्जैन नहीं संपूर्ण मालवांचल में खासा महत्व है। हजारों लोग इन्हें मनाते है। इनमें महिलाओं से जुड़ा खार्स पर्व शीतला सप्तमी शुक्रवार को है। इसके बाद 24 मार्च को दशा माता का पूजन महिलाओं के द्वारा किया जाएगा। इस दिन व्रत रखकर पीपल के वृक्ष की पूजा और परिक्रमा का विधान हैं। 

Author: Dainik Awantika