पानी को लेकर ग्रीन पार्क में हुई चाकूबाजी, 4 घायल

उज्जैन। ग्रीन पार्क कालोनी में पानी को लेकर 2 परिवार के बीच विवाद हो गया। एक परिवार ने चाकू, पाइप से दूसरे परिवार पर हमला कर दिया। चार युवक घायल हुए है। एक को गंभीर चोंट लगी है। पुलिस ने घायल युवको के परिवार की महिला की शिकायत पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है।
नीलगंगा थाना प्रभारी तरूण कुरील ने बताया कि इंदौररोड पर ग्रीन पार्क कालोनी में रहने वाले 2 परिवार का एक ही मकान है। एक ऊपरी मंजिल पर रहता है, दूसरा नीचे निवास कर रहा है। दोनों के बीच एक ही ट्युबवेल है। जिससे पानी भरा जाता है। ऊपरी मंजिल पर रहने वाला परिवार ट्युबवेल चालू करता है तो नीचे रहने वाले परिवार की महिलाएं नल खोल देती है। जिससे ऊपरी मंजिल पर पानी नहीं पहुंच पाता है। जिसको लेकर दोनों परिवार के बीच एक दिन पहले विवाद हुआ था, लेकिन मामला शांत हो गया था। रंगपंचमी की शाम फिर से पानी ऊपर नहीं पहुंचने की बात पर दोनों परिवार के बीच विवाद हो गया। जिसमें चाकू, पाइप से हमला किया गया। घटनाक्रम में फारूख, शाहरूख, शादाब और सईद घायल हो गये। एक को चेहरे पर चाकू लगा है, दूसरे को पेट में चाकू घोंपा गया था। चाकूबाजी की सूचना पर पुलिस ग्रीन पार्क कालोनी पहुंची थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मामले में घायलों की ओर से परवीन बी पति अब्दुल रहीम की शिकायत पर ईस्माइल, फिरोज, अशफाक, खालीद और एक नाबालिग के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

Author: Dainik Awantika