उज्जैन। बेगमबाग कालोनी में रहने वाला मुद्दसीर हलवाई का काम करता है। रात में वह शराब पीकर घर लौटा था। मां शबाना ने उसे रमजान में शराब पीने की बात पर डांटा तो उसने पहले तो मां के साथ विवाद किया और बाद में हाथ की नस काट ली। उसे रात में उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने हालत खतरे से बाहर बताई। मामले की सूचना महाकाल थाना पुलिस को दी गई है।
सांवरिया चौपाटी पर कार-बाइक की भिड़ंत में 1 की मौत
रूनिजा मार्ग पर हुई दुर्घटना में मृतक की पहचान के प्रयास
उज्जैन। बड़नगर में शुक्रवार को 3 सड़क दुर्घटना के मामले सामने आये है। 2 दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हुई है। तीसरी दुर्घटना में बालक सहित 3 लोग घायल हुए है। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
बड़नगर थाना क्षेत्र के रूनिजा रोड पर सुबह 11.30 बजे उज्जैन से बदनावर के बीच चलने वाली शकील बस और कार के बीच टक्कर हो गई। कार में सवार दीपक पिता खुमानसिंह सिसौदिया 30 वर्ष, सपना पति शक्तिपालसिंह राठौर 29 वर्ष के साथ शिवांश पिता रामसिंह मंडलोई 10 वर्ष निवासी कानवन जिला धार घायल हो गये। कार में सवार कुछ अन्य लोगों को मामूली चोंट लगी। सभी उज्जैन की ओर आ रहे थे। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। दूसरी दुर्घटना सांवरिया चौपाटी पर हुई। बाइक सवार को तेजगति से दौड़ती कार क्रमांक एमपी 09 सीएक्स 4786 ने टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास किये तो मौके पर लगी भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने मृतक की पहचान करते हुए बताया कि ग्राम जलोदिया का रहने वाला जितेन्द्र पिता पन्नालाल चौधरी 40 वर्ष है। पुलिस ने परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया गया। चालक कार छोड़कर भाग निकला था, पुलिस ने कार को जप्त कर नम्बर के आधार पर चालक की तलाश शुरू की है।
मृतक की गर्दन पर लिखा मां
बड़नगर में शुक्रवार दोपहर को ही रूनिजा मार्ग ग्रिड के पास अज्ञात वाहन ने एक अधेड़ व्यक्Ñित को टक्कर मार दी। गंभीर घायल होने पर पुलिस ने उसे बड़नगर अस्पताल भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उज्जैन रैफर कर दिया। 108 एम्बुलेंस चरक अस्पताल लेकर पहुंची। घायल को आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी ने बताया कि मृतक की गर्दन पर मां गुदा हुआ है। उसके पास से पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिला है। मृतक के परिजनों का बड़नगर थाना पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है।