मंडल अभिभाषक संघ चुनाव अभ्यर्थियों की प्रारंभिक सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने की जारी   – अध्यक्ष पद पर सात उम्मीदवार आमने-सामने — कई मुख्य पदों पर भी महिला अभिभाषा के कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार

दैनिक अवंतिका उज्जैन
मंडल अभिभाषक संघ अध्यक्ष सहित कोषाध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव दो सह सचिव 11 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव के लिए अभ्यर्थियों कि प्रारंभिक सूची सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने जारी कर दी। इस चुनाव में दिलचस्प बात यह सामने आ रही है कि आरक्षित महिला सीट के अलावा भी मुख्य कई मुख्य पदों पर महिला अभिभाषाक कड़ी टक्कर देने के लिए मैदान में उतर चुकी है। हालांकि सही स्थिति 26 मार्च को अंतिम सूची के बाद ही सामने आ सकती है। मतदान 7 अप्रैल को होना है।प्रारंभिक मतदाता सूची में 1530 मतदाता सदस्य सामने आए हैं। लेकिन ऑल इंडिया बार काउंसिल की परीक्षा पास करने वाले मतदाता सदस्यों के भी नाम मतदाता सूची मे जोडें जाने की संभावना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय गिरिया उप निर्वाचन अधिकारी सुभाष यादव प्रकाश डाबी विष्णु दीक्षित के अनुसार प्रारंभिक सूची का प्रकाशन किया गया है। नाम वापसी के बाद अंतिम अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी।
   शहर के मंडल अभिभाषक संघ बुद्धिजीवी वर्ग वकीलों के चुनाव इस बार दिलचस्प होने जा रहे हैं। अध्यक्ष पद पर कड़ी टक्कर होने की प्रबल संभावना है। वहीं आरक्षित सीटों के अलावा महिला अभिभाषकों ने इस बार मुख्य पदों पर भी अपनी दावेदारी जताकर माहौल को और गरमा दिया है। अध्यक्ष पद पर अभिभाषक भूपेंद्र सिंह कुशवाहा गोविंद गुरु महेंद्र सोलंकी मनोज यादव ओम सारवान संजय गोयल विकास कपूर ने दावेदारी मजबूती से कर दी है। उपाध्यक्ष पद पर अभिभाषक मुकेश आर उपाध्यक्ष सुरेंद्र मेहता स्नेहिल गेहलोत सचिव पद पर अभिभाषाक  मुकेश अग्रवाल प्रकाश चौबे श्रीमती रीति रिया कटारिया शैलेश मानना कोषाध्य पद पर अभिभाषाक देवेंद्र शर्मा हेमंत गिरजे श्रीमती सुनीता अहिरवार सहसचिव पुस्तकालय पद  महिला आरक्षित अभिभाषक श्रीमती कमलेश अहिरवार श्रीमती सुमन लता चौरसिया अधिवक्ता कल्याण के लिए अभिभाषाक बाबूलाल चौहान संदेश परिहार कार्यकारिणी की 11 सीट के लिए पांच महिला सहित 16 उम्मीदवार मैदान में है। जिनमे अभिभाषक वीरेन्द्र गुर्जर विजय कुमार जायसवाल आशीष भदाले रवि शर्मा अंकित खराड़ी दशरथ परमार भरत मालवीय राजेश कुमार कपिल नवीन जायसवाल गुंजन गोयल उस्मान गनी श्रीमती ममता जोशी श्रीमती आरती सिंह श्रीमती प्रभा बैरागी कु श्रेया चौहान श्रीमती वंदना जैन कुचेरिया के नाम सामने आए हैं।  निर्वाचन अधिकारियों ने आचार संहिता के तहत  संघ परिसर में प्रतिबंधित क्षेत्र में बैनर पोस्टर प्रचार सामग्री लगाए जाने को प्रतिबंधित कर दिया है।

Author: Dainik Awantika