सेंसेक्स 700 अंक ऊपर 78,650 पर कारोबार कर रहा

मुंबई। शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार 7वें दिन तेजी है। सेंसेक्स 700 चढ़कर 78,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 200 अंक की तेजी है, ये 23,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी है। अल्ट्राटेक, एचसीएल टेक और इंफोसिस 2.5% ऊपर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट है। निफ्टी के आईटी, आॅटो और प्राइवेट बैंक के शेयर में तेजी है। सबसे ज्यादा तेजी आईटी में करीब 2% की है। एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.73% की तेजी जबकि, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.04% और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.15% की गिरावट है। 24 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 1.42% चढ़कर 42,583 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 2.27% और एस एंड पी 500 इंडेक्स में 1.76% की तेजी रही।

Author: Dainik Awantika