ब्रह्मास्त्र उज्जैन
इसमें कोई शक नहीं नरेंद्र मोदी भारत के ऐसे प्रमुख प्रधानमंत्री में से एक है जिन्होंने भारत का चेहरा देश और दुनिया के सामने एक अलग ही स्तर पर रखा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता के तौर पर राष्ट्रीय राजनीतिक में सबसे बड़ा चेहरा बनाकर उभरे नरेंद्र मोदी के पद चिन्हों के पीछे उभरने वाले चेहरों में कई चेहरे हैं उन्हीं चेहरों धीरे ही सही मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हो गए हैं।
भारत हिंदू राष्ट्र को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद संजीदा है। उनकी कार्यशैली एक धाकड़ मुख्यमंत्री होने के साथ सनातन परंपराओं को बढ़ाने वाली है। योगी के कार्यकाल में जिस तरह से कार्य हुए हैं, वे सभी आज विश्वपटल पर सुशोभित हो रहे हैं। राम मंदिर इसका सबसे बड़ा जीता जागता उदाहरण है। योगी कृत संकल्पित होने के साथ परिणाम देने वाले व्यक्तित्व भी कहलाते हैं। उनके खाते में ऐसी कई उपलब्धियां है, जो उन्हें भविष्य का प्रधानमंत्री के पद तक भी ले जा सकती है। ज्योतिष गणना में भी उनके सितारे हमेशा से ही उनके लिए इस पद की ओर ही इशारा करते आए हैं।
वर्तमान में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भारतीय राजनीति में ऐसे भाजपा नेता हैं, जिन्हें उनकी सच बोलने की आदत, बेबाकराय, भ्रष्टाचार विरोधी नीतियों, नवाचार को बढ़ावा देने, प्रशासनिक क्षमता, विकासोन्मुखीदृष्टिकोण और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पहचाना जाना जाता है। भारत में सड़क निर्माण और राजमार्ग विकास में इन्होंने काम करके जो क्रांतिकारी परिवर्तन किया है, वह इनकी वास्तविक काबिलियत है। राजनीति से परे आलोचना से भी सीखने वाले गडकरी को प्रधानमंत्री बनाया जाता है, तो नेतृत्व क्षमता, स्पष्टता और निर्णय लेने की क्षमता से भारत निश्चित ही वैश्विक स्तर पर अपनी भूमिका बड़ी करेगा।
मप्र मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना डेढ़ वर्ष का कार्यकाल एक सफल मुख्यमंत्री के रूप में साबित किया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सेवक के रूप में सालों से देश के कई राज्यों में अपनी जिम्मेदारी विभिन्न रूप में निभाते आए हैं। प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना उनकी काबिलियत और उनके कार्यों के प्रति विजन को भी स्पष्ट करता है। संगठन कई वर्षों से मोहन यादव के कार्यों पर नजर रखे हुए थे। उनकी प्रदेश में शिक्षा मंत्री के रूप में जिस तरह से पारी रही है। शिक्षित और युवा वर्ग में काफी गहरी पेठ बनाई है। धार्मिक नगरी उज्जैनी में एक अखाड़े के पहलवान के साथ सनातन धर्म की संस्कृति से ओतप्रोत चेहरा आज प्रदेश का बड़ा चेहरा बनकर पूरे देश में चमक रहा है। मोहन यादव युवा मुख्यमंत्री होने के साथ सबको साथ लेकर चलने वाली सोच के कारण वे सबके प्रिय भी बने हुए हैं। प्रदेश के बेहतर विकास के साथ अपनी पार्टी की नीति और रणनीति को साथ लेकर चलने वाले मुख्यमंत्री है। यदि आज देश के बड़े राजनीतिक दृश्य में देखा जाए, तो वे लगातार प्रदेश को समृद्धि और विकास के रास्ते पर सबसे अग्रणी है। इसी वजह से भविष्य के प्रधानमंत्री के रूप में भी उन्हें जनता देखना चाहेगी।
राजनीति में कार्यकर्ताओं के कुशल चितेरे और भाजपा को संघर्ष से सफलतातक ले जाने वाले गृह मंत्री अमित शाह के लिए प्रधानमंत्री पद से इंकार नहीं किया जा सकता है। मोदी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने और सबको साध कर साथ लेने का जो हुनर राष्ट्रीय स्तर पर अमित शाह में हैं, वो वर्तमान में कोई नहीं रखता है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जैसे सख्त निर्णय लेना और उसे नहीं बदलना इनकी विशेषता है, जो इनको हमेशा अग्रणी करती है।
जे.पी. नड्डा की छवि शांत लेकिन एककुशल संगठक की है। संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े होकर भाजपा के लिए हमेशा जिम्मेदारी निभाई है और कार्यकर्ताओं को हमेशा आगे बढ़ाने वाले हिम्मती अध्यक्ष हैं। भाजपा संघ की सहमति से अगर इनको आगे प्रधानमंत्री के लिए तैयार करती है तो निश्चित ही श्रेष्ठ कार्य करने की क्षमता रखते हैं।