नई दिल्ली/एंटवर्प। भगोड़ा हीरा कारोबारी और पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी यूरोपीय देश बेल्जियम में है। अब बेल्जियम ने न्यूज चैनल एनडीटीवी को इसकी पुष्टि की है। बेल्जियम के विदेश मंत्रालय ने आॅफिशियल स्टेटमेंट में चोकसी की देश में मौजूदगी की जानकारी दी। साथ ही कहा- हम मामले की अहमियत समझते हैं। हालांकि, बेल्जियम ने भी कहा- हम व्यक्तिगत मामलों पर टिप्पणी नहीं करते। फिर भी विदेश विभाग इस महत्वपूर्ण मामले में होने वाली घटनाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है।