सीएम योगी बोले- राहुल जैसे नमूने जरूर रहने चाहिए

मथुरा में कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे नहीं तो अभी तो वहां बहुत कुछ हो गया होता

एजेंसी लखनऊ

 

सीएस योगी लगातार यूपी के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। उन्होंने 19 मार्च को सीएम के रूप में 8 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर योगी ने एएनआई को एक लंबा इंटरव्यू दिया। इसमें योगी पूरे तेवर में खुलकर बोले। हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया।

उनकी (राहुल गांधी) मंशा से सभी वाकिफ हैं। वह देश के बाहर भारत की आलोचना करते हैं। लोग उनके स्वभाव और इरादों को समझ चुके हैं। भाजपा के लिए राहुल जैसे कुछ नमूने जरूर रहने चाहिए। भारत में मुसलमान खतरे में नहीं हैं। जिस दिन भारतीय मुसलमान अपने पूर्वजों को समझ लेंगे, इन सभी को बोरिया-बिस्तर बांधकर भागना पड़ेगा।

Author: Dainik Awantika