ब्रह्मास्त्र उज्जैन
उज्जैन के किसान सिंहस्थ मेले के लिए लैंड पुलिंग के जरिए स्थायी रूप से जमीन लेने की योजना का विरोध कर रहे हैं। इस मामले को लेकर किसानों और कांग्रेस पदाधिकारियों के बीच बैठक होने वाली है। इससे पहले कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
किसानों को आगे की रणनीति बनाने के लिए गुरुवार दोपहर एक बजे कांग्रेस कार्यालय पर आमंत्रित किया गया है। किसानों के इकट्?ठा होने से पहले ही शहर में कई जगह बैरिकेडिंग बढ़ाकर जांच की जा रही है। बड़नगर-नागदा रोड से उज्जैन में प्रवेश करने के मार्ग पर पुलिस बल लगा दिया गया है। किसान संघर्ष समिति से जुड़े किसानों को डर है की कहीं प्रशासन उन्हें जबरन रोक ना दे।
किसानों को ये हैं आपत्ति
ल्ल यूडीए (उज्जैन डेवलपमेंट अथॉरिटी) को ही सिंहस्थ की तैयारियों के लिए क्यों लाया गया?
ल्ल सिंहस्थ क्षेत्र में किसानों को घर, पशुओं के बाड़े, फसल रखने के वेयरहाउस तक नहीं बनाने दिए। तो अब स्थायी निर्माण क्यों?
ल्ल छोटे किसान अपनी 50 प्रतिशत भूमि सरकार को दे देंगे तो उनके पास क्या बचेगा?
ल्ल इतनी बड़ी मात्रा में स्थायी निर्माण करने पर सिंहस्थ के दौरान साधु-संत कहां जाएंगे?
ल्ल उज्जैन को आध्यात्मिक नगरी से कांक्रीट की नगरी क्यों बनाया जा रहा है?
ल्ल लैंड पुलिंग स्कीम में किसानों को आधी जमीन से वंचित क्यों किया जा रहा?
ल्ल किसानों को वास्तविक योजना के बारे में क्यों नहीं बताया जा रहा?