वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को विदेशों से आयात होने वाली कारों पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की। ट्रम्प के इस फैसले से भारतीय कंपनी टाटा मोटर्स के शेयरों में लगभग 6% तक की गिरावट आई है। इसके अलावा अमेरिकी आॅटोमोबाइल कंपनी जनरल मोटर्स के शेयर में बुधवार को 3% की गिरावट हुई। वहीं जीप और क्रिसलर की मालिक कंपनी स्टेलांटिस के शेयर भी लगभग 3.6% गिर गए। टाटा मोटर्स के मालिकाना हक वाली जगुआर लैंड रोवर पर ट्रम्प के 25% टैरिफ का सीधा असर होगा। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024 में दुनियाभर में 4 लाख कारें बेची थीं। इनमें से 22% यानी लगभग 88 हजार अमेरिका में बेचीं।