29 वां चांद दिखा तो ईद 31 मार्च को  नहीं दिखा तो 1 अप्रैल को मनेगी – ईद की मुख्य नमाज ईदगाह पर सुबह 8 बजे अदा की जाएगी

दैनिक अवंतिका उज्जैन। 
मुस्लिम समाज के रमजान का समापन होने को आया है। यदि चाँद 29 वां दिखा तो ईद 31 मार्च सोमवार को मनाई जाएगी और यदि नहीं दिखा तो ईद 1 अप्रैल मंगलवार को मनेगी। ईद की मुख्य नमाज इंदिरानगर स्थित ईदगाह में सुबह 8 बजे अदा की जाएगी। 
यह जानकारी उज्जैन शहर काजी मौलवी खलिकुर्रहमान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। शहर काजी ने बताया कि ईदगाह के अलावा शहर की प्रमुख मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की जाएगी। जामा मस्जिद पर सुबह 8:30 बजे, शाही मस्जिद में 8:15 बजे, फतेह मस्जिद में 8:05 बजे, मस्जिद सारवन में 8:30 बजे, फतेह मस्जिद में 8:05 बजे, मस्जिद कोट मोहल्ला में 8:15 बजे, मस्जिद सौदागर में 9:30 बजे, लाल मस्जिद नई सड़क पर 8:50 बजे, मस्जिद फदालियान पर 8:30 बजे, मस्जिद शिकारी गली में 8:15 बजे, मस्जिद मिर्जा वाड़ी में 8:15 बजे, मस्जिद हमाल वाड़ी में 9:00 बजे, मस्जिद भैरवगढ़ में 9:00 बजे, मस्जिद नूर ए इस्माइल आगर रोड पर 8:30 बजे, बड़ी मस्जिद फ्रीगंज में 8:30 बजे, मस्जिद उमर दमदमा में 8:30 बजे, मस्जिद पांड्या खेड़ी में 8:45 बजे, मस्जिद धोबिया दानी गेट पर 8:30 बजे, मस्जिद नबी साहब गुदरी चौराहा 8:15 बजे, मस्जिद भिश्तियान नदी 8:15 बजे, बड़ी मस्जिद जानसापुरा 8:45 बजे, मस्जिद मैगजीन शाह बाबा 9:00 बजे नमाज अदा की जाएगी। समाजजनों से 10 मिनट पहले मस्जिदों में पहुंचने का अनुरोध किया गया है।

Author: Dainik Awantika