उज्जैन। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज कार्तिक चौक की महिला मंडल द्वारा भव्य फूलपाति चल समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें महिलाओं ने बेंड बाजो के साथ नृत्य कर भजन गाकर एक दूसरे को बधाई दी संपूर्ण चल समारोह में सभी महिलाओ ने उत्साह से नृत्य किया। पूनम दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी गुर्जर गौड़ ब्राह्मण की महिलाओं द्वारा भव्य फूलपाति चल समारोह का आयोजन किया। चल समारोह शुरू होने से पहले महिलाओं ने समाज की धर्मशाला पर गणगौर माता की पूजन कर देशभर में खुशहाली की कामना की। फूलपाति चल समारोह में पर छोटी बालिकाओं को दूल्हा दुल्हन बनाया गया। साथ ही इसर गणगौर की मूर्तियों को सुंदर सजा कर महिलाओ ने चल समारोह निकाला। चल समारोह कार्तिक चौक से प्रारंभ होकर गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड, सत्यनारायण मंदिर दानी गेट से होता हुआ पुनः कार्तिक चौक में चल समारोह का समापन हुआ। चल समारोह का सामाजिक संगठन महिला द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। बग्गी पर दूल्हे एवम दुल्हन विराजमान थी।