ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली
आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 44.50 तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 41 घटकर 1762 हो गईं। पहले ये 1803 में मिल रहा था। कोलकाता में यह 44.50 घटकर 1868.50 में मिल रहा है, पहले इसके दाम 1913 थे। मुंबई में सिलेंडर 1755.50 से 42 घटकर 1713.50 रुपए हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1921.50 का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 किग्रा वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 803 और मुंबई में 802.50 का मिल रहा है।