सेंसेक्स 350 अंक गिरकर 77,100 पर कारोबार कर रहा

ब्रह्मास्त्र मुंबई

वित्त वर्ष 2025-26 के पहले कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स करीब 350 अंक गिरकर 77,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 20 अंक की गिरावट है, ये 23,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट है। इंफोसिस, टीसीएस और बजाज फाइनेंस के शेयर में 2% तक की गिरावट है। पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक और एनटीपीसी 1.5% ऊपर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में तेजी है। सेक्टोरल इंडाइसेज में सबसे ज्यादा आईटी में 1.36% की गिरावट है। आॅटो, मीडिया और सरकारी बैंकों के इंडेक्स में मामूली तेजी है।

Author: Dainik Awantika