6 अप्रैल को पुष्य नक्षत्र में आ रही रामनवमी, मंदिरों में होगा जन्मोत्सव- दिन-रात रहेगा नक्षत्र का संयोग, पूजा के साथ खरीदी भी शुभ रहेगी 

दैनिक अवंतिका उज्जैन। 

6 अप्रैल को पुष्य नक्षत्र के संयोग में रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर राम मंदिरों में भगवान के जन्मोत्सव की तैयारियां की जा रही है। रविवार को चैत्र शुक्ल नवमी को भव्य आयोजनों की तैयारी विभिन्न स्थानों पर की जा रही है। 

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डब्बावाला ने बताया कि 27 नक्षत्रों में श्रेष्ठ एवं राजा माने जाने वाले पुष्य नक्षत्र के संयोग में इस वर्ष भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव होने वाला है। यह नक्षत्र दिन और रात दोनों समय रहेगा, जिसके स्वामी शनि और उप स्वामी बृहस्पति हैं। इसका भी लोगों को खास लाभ मिलेगा। पूजा के साथ इस दिन खरीदी भी की जा सकेगी। शहर के प्राचीन राम मंदिरों में भव्य जन्मोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों के बाद दोपहर में भगवान राम के जन्मोत्सव पर आरती, पूजन होगा। 

 

Author: Dainik Awantika