दैनिक अवंतिका उज्जैन।
मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री एवं साध्वी उमा भारती गुरुवार को उज्जैन प्रवास के दौरान महाकाल के दर्शन करने पहुंची। उन्होंने गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का पूजन अर्चन किया। पूजन ओम पुजारी ने सम्पन्न करवाया। उमा भारती ने पूजन के बाद नंदीहॉल में बैठकर कुछ देर ध्यान लगाया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन.सोनी ने उमा भारती का सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि उमा भारती महाकाल की परम भक्त है और जब भी उज्जैन या आसपास उनका आगमन होता है तो वे भगवान महाकाल से आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंच जाती है। महाशिवरात्रि पर्व के दौरान भी उमा महाकाल के दर्शन को पहुंची थी।
000