उज्जैन। अपै्रल माह की शुरूआत होने के बाद मौसम में गर्मी का तेज आभास होना शुरू हो गया है। 2 दिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता अब खत्म हो गई है। बुधवार शाम को मौसम के करवट बदलने के बाद उमस बढ़ गई थी। 2-3 अप्रैल की रात न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पहुंच गया। रात सीजन की सबसे गर्म होना सामने आई। गुरूवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज हुआ है।
होली पर्व के बाद गर्मी शुरू होने का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन तापमान में उतार चढ़ाव के चलते मौसम में तपन महसूस नहीं हो रही। मार्च माह के अंतिम दिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आसमान में बादलों की आवाजाही दिखाई दी। प्रदेश में अप्रैल माह के प्रथम 2 दिन तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। जिसके चलते उमस बड़ी और शहर में बुधवार-गुरुवार का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पहुंच गया जो सीजन का सबसे अधिक होना सामने आया। शासकीय जीवाजीराव वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार गुप्त ने बताया कि अब गर्मी का असर तेज होगा अधिकतम तापमान में भी तेजी आएगी हवा में भी गर्माहट महसूस होगी। 20 अप्रैल बाद गर्मी का तेज प्रकोप सामने आ सकता है। जिसके चलते अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। अप्रैल माह के अंत तक गर्मी नया रिकॉर्ड भी बन सकती है। न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है जिसके चलते आम लोगों की बेचैनी बढ़ जाएगी। मई माह में हालत काफी खराब हो सकते हैं।
पंखे हुए बेसर, कूलर एसी की तेज रफ्तार
न्यूनतम तापमान के 21 डिग्री पहुंचने के बाद गुरुवार को दिन में तेज गर्मी का असर महसूस हुआ। पंखे की हवा बेअसर हो गई थी। कूलर एसी की रफ्तार तेज हो चुकी है। लोगों ने बाजार का रुख कर लिया है दुकानों पर कुलर की खरीदारी सबसे अधिक हो रही है। बड़े घरों में एसी लगाए जा रहे हैं। बढ़ती गर्मी को देखते हुए मिट्टी के मटको की डिमांड भी सामने आ रही है। बाजार में शीतल पेय का स्टाक पहुंच चुका है। ठेलों पर गन्ने के रस की चरखियां दिखाई दे रहे हैं। बर्फ की डिमांड बढ़ गई है। आरो के ठंडे पानी की केन दुकानों पर प्रतिष्ठानों तक सुबह-शाम पहुंच रही है।