वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति के रेसिप्रोकल टैरिफ के ऐलान के बाद 3 अप्रैल को अमेरिकी शेयर बाजार का इंडेक्स डाउ जोन्स 1,679 पॉइंट (3.98%) गिरकर 40,545 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एस एंड पी 500 इंडेक्स में 274 पॉइंट (4.84%) की गिरावट रही। ये 5,450 के स्तर पर आ गया। नैस्डेक कंपोजिट सबसे ज्यादा 1,050 अंक (5.97%) गिरकर बंद हुआ। नाइकी, बोइंग, एपल और अमेजन जैसी कंपनियों के शेयरों में 15% तक की गिरावट आई। एयरलाइन, क्लोदिंग, रिटेल, टेक्नोलॉजी, बैंक सभी सेक्टर के शेयरों में गिरावट आई। इस गिरावट से अमेरिकी शेयर बाजार का मार्केट कैप करीब 2 ट्रिलियन डॉलर (170 लाख करोड़ रुपए) कम हो गया।