ट्रम्प टैरिफ के जवाब में कनाडा ने 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ ऐलान के बाद ट्रेड वॉर तेज हो गया है। कनाडा ने गुरुवार को अमेरिकी कारों पर 25% टैरिफ का ऐलान किया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिका में अपने सभी निवेश रोक दिए हैं। मैक्रों ने कहा, ट्रम्प को यूरोपीय यूनियन पर से 20% टैरिफ वापस लेना होगा। ट्रम्प ने भारत पर 27% टैरिफ लगाया है। नई टैरिफ दरें 9 अप्रैल से लागू होंगी। 5 अप्रैल से 8 अप्रैल तक भारत के उत्पादों पर 10% बेसलाइन टैरिफ लगाया जाएगा। थाइलैंड पर 37%, ताइवान पर 32% जबकि जापान पर 24% टैरिफ लगाया गया है। सऊदी अरब, मिस्र, आॅस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड पर बेसलाइन 10% टैरिफ की घोषणा की। गुरुवार से अमेरिका ने आयातित कारों और कार के पार्ट्स पर 25% टैरिफ वसूली भी शुरू कर दी।

Author: Dainik Awantika