दैनिक अवंतिका उज्जैन।
मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल शुक्रवार को उज्जैन प्रवास के दौरान महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। श्री शुक्ल ने गर्भगृह के बाहर से खड़े होकर भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
इसके बाद नंदीहॉल में बैठकर पूजा कराई। पूजन पुजारी ओम शर्मा ने संपन्न कराया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने श्री शुक्ल का स्वागत व सत्कार किया। श्री शुक्ल यहां कार्यक्रमों में भाग लेने आए थे। इस दौरान वे मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। शुक्ल ने अन्य मंदिरों में जाकर भी दर्शन पूजन किया।