बंधक बनाकर रखा, रात में रोते हुए घर पहुंची युवती
ब्रह्मास्त्र इंदौर
इंदौर में मूक-बधिर युवती (उम्र 19 वर्ष) के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले रेकी की। फिर मौका पाकर युवती को शहर से दूर गोम्मटगिरी स्थित एक निमार्णाधीन मकान में ले गया। यहां उसके साथ रेप किया। फिर पूरे दिन बिना खाना दिए बंधक बनाकर रखा।
रात को अंधेरा होने और लोगों की आवाजाही बंद होने के बाद आरोपी पीड़ित को वहीं छोड़ दिया। वह किसी तरह घर पहुंची और परिजन को साइन लैंग्वेज में पूरा घटनाक्रम बताया। इन मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। ये घटना शुक्रवार की है। रिश्तेदार के यहां रह रही पीड़ित युवती सुबह से ही घर से अचानक गायब हो गई थी। परिजन को जैसे ही पता चला, उसे ढूंढना शुरू किया। वह कहीं नहीं मिली तो एमआईजी थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। रात में करीब 8 से 9 बजे के बीच युवती घर पहुंची। वह बदहवास थी, बहुत रो रही थी। वह साइन लैंग्वेज में कुछ बता भी नहीं पा रही थी।