एजेंसी देइर अल-बलाह
गाजा पट्टी पर इस्राइली हमले लगातार हो रहे हैं। इस्राइल ने शनिवार को भी गाजा पर रातभर बमबारी की। इन हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हो गई। रविवार को स्थानीय अधिकारियों ने इस्राइली हमलों की जानकारी दी।
इस्राइल ने गाजा पट्टी पर रातभर बमबारी की। इस्राइली हमलों में 15 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 10 महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को इस्राइली हमलों के बारे में जानकारी दी।
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस्राइली हमलों में अब तक कम से कम 50,695 फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। हालांकि, मंत्रालय ने यह जानकारी नहीं दी कि मरने वालों में कितने नागरिक और लड़ाके थे। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इस्राइली हमलों में लगभग 115,338 लोग घायल हुए हैं। वहीं, इस्राइल का कहना है कि उसने 20 हजार आतंकवादियों को मार गिराया है।