दैनिक अवन्तिका उज्जैन।
मंडल अभिभाषक संघ चुनाव के लिए आज सुबह 10 बजे मतदान शुरू होगा। जो शाम 4 बजे तक सतत जारी रहेगा। इसके बाद वोटो की गिनती और मुख्य पदों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
इस बार संघ चुनाव ऐतिहासिक और हाईटेक होकर प्रेरणा स्रोत बनने जा रहा है। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा महिलाओं के लिए आरक्षित पद करने के साथ ही मतदान स्थल पर कैमरे मत पत्र पर बार कोड मतदान केंद्र पर अन्य कई व्यवस्थित सुविधाएं करने के प्रयास किए हैं। 1621 मतदाता सदस्य अध्यक्ष पद के सात सहित 36 उम्मीदवारों का भाग्य का फैसला करने जा रहे हैं। हालांकि चार कार्यकारिणी महिला पद आरक्षित निर्विरोध निर्वाचित किया जा चुके हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय गिरिया के अनुसार चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ कराए जाएंगे। मत पत्रों पर बारकोड अंकित किए गए। मतदान केंद्र पर कैमरे लगाए गए। मतदान प्रक्रिया का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल के माध्यम से एवं संघ परिसर में एलईडी स्क्रीन लगाकर किया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारियों की प्रत्येक बूथ पर ड्यूटी लगाई गई है। उम्मीदवारों के समक्ष सुबह 9 बजे मतदान पेटी को सीलबंद किया जाएगा। बुद्धिजीवी वर्ग का चुनाव है। सभी मतदाता सदस्य प्रत्याशी अनुशासन और गरिमा पूर्ण वातावरण में निर्वाचन कार्यक्रम संपन्न करते हैं। रविवार को मतदान केंद्र का जायजा लिया गया। संघ सभाग्रह मे 25 पोलिंग बूथ पर मतदान कराए जाएंगे। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए माधव नगर सीएसपी दिपिका शिंदे थाना प्रभारी भारती जी ने दलबल के साथ मतदान केंद्र और समूचे परिसर का निरीक्षण किया।उपनिर्वाचन अधिकारी सुभाष यादव, डॉ. प्रकाश डाबी, सचिव निर्वाचन विष्णु दीक्षित सहित सहायक निर्वाचन अधिकारियों में राजेश जोशी, अशोक माहेश्वरी, सचिन नागर मिडिया प्रभारी निर्वाचन विश्वास डायमा, देवाशीष शास्त्री, रजनीकांत बाकलिया, राहुल विपट, संतोष सिसौदिया, गोपाल हिरावत, दीनदयाल समवाल, चेतन नाईक, शैलेष जायसवाल, अभिजीत शर्मा, लोकेश व्यास, गोपाल खियाणी, दीपक कुमावत, उमेश भुजाडे, शिवांश बाघेला, एस.एन.जोशी, निर्मल राजपूत, निलम सिसौदिया, ललित चौहान, मंजू फतरोड, स्मृति राजपूत, अर्पित जैन, रितम गिरिया, रजनी पटेल, आयुषी जैन, रितु मालवीय, प्रदीप दतोदिया मतदान के दौरान दायित्व दिए गए।
अध्यक्ष पद पर सात उम्मीदवार अभिभाषक भूपेंद्र सिंह कुशवाहा गोविंद शर्मा गुरु महेंद्र सोलंकी मनोज यादव ओम सारवान संजय गोयल विकास कपूर उपाध्यक्ष पद पर मुकेश आर उपाध्याय सुरेंद्र मेहता स्नेहिल गहलोत सचिव पद पर अभिभाषाक मुकेश अग्रवाल प्रकाश चौबे श्रीमती रीति कटारिया शैलेश मानना कोषाध्यक्ष पर देवेंद्र शर्मा हेमंत गिरजे श्रीमती सुनीता अहिरवार सह सचिव अधिवक्ता कल्याण पद पर बाबूलाल चौहान संदेश परिहार सहसचिव पुस्तकालय पर महिला आरक्षित पद पर श्रीमती कमलेश अहिरवार श्रीमती सुमनलता चौरसिया कार्यकारिणी सीट पर चार महिला अभिभाषक आरक्षित पद पर श्रीमती आरती सिंह श्रीमाती ममता जोशी श्रीमती प्रभा बैरागी श्रीमती वंदना जैन कुचेरिया निर्विरोध निर्वाचित अन्य मे अंकित खराड़ी आशीष भदाले भारत मालवीय दशरथ परमार गुंजन गोयल नवीन जायसवाल राजेश कुमार कपिल रवि शर्मा विजय कुमार जायसवाल वीरेंद्र गुर्जर उस्मान गनी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मतदान केंद्र पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदाता सदस्यों के लिए भी सुविधा की गई है।