एक ही परिवार के 5 लोगों की फंदे से लटकी मिली लाश

ब्रह्मास्त्र समस्तीपुर। बिहार से समस्तीपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के विद्यापतिनगर थाना के मऊ गांव में रविवार सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों की फंदे से लटकी लाश मिली। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस भी आननफानन में पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। मृतकों में पति, पत्नी, दो बच्चे और वृद्ध मां, मृतकों में मनोज कुमार झा (35), उसकी पत्नी सुन्दरमणि (25), पुत्र शिवम (6), सत्यम कुमार (5) और मां सीता देवी (65) शामिल है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े सात से आठ बजे के बीच स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मनोज के घर पहुंची और घर बंद देख उसकी पत्नी को आवाज लगायी। आसपास के लोगों ने भी आवाज लगाने के बाद दरवाजे को काफी खटखटाया, लेकिन कोई जबाव नहीं मिला तब लोगों ने किसी तरह खिड़की से झांक कर देखा तो सभी को फंदे से लटका देख सत्र रह गए।

Author: Dainik Awantika