जिपं उज्जैन के 21 में से 20 वार्डों के भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण की कोर समिति की अनुशंसा के पश्चात भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण के जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुण्डला द्वारा जिला पंचायत उज्जैन के 21 वार्डों में से 20 वार्डों में भाजपा समर्थित प्रत्याषी घोषित किये गये। जिनमें वार्ड क्रमांक 1 में शोभाराम मालवीय, वार्ड 2 में शंकरसिंह दाउतखेड़ी, वार्ड 3 में श्रीमती सीमा सतीश मालवीय, वार्ड 4 अमरसिंह पुरालाल आंजना, वार्ड 5 श्रीमती कीर्ति दिग्पालसिंह कुमार्डी, वार्ड 6 डॉ. अजीता परमार, वार्ड 7 ईश्वर जिगर, वार्ड 8 ओम राजोरिया, वार्ड 9 जितेन्द्र नायक, वार्ड 10 ईश्वरसिंह कालूसिंह चौहान, वार्ड 11 श्रीमती रानुकुंवर महेन्द्रसिंह चुड़ावत, वार्ड 12 नारायणसिंह भैरूसिंह सिसौदिया, वार्ड 13 श्रीमती विष्णुबाई ओमप्रकाश शर्मा, वार्ड 14 श्रीमती राधिका गजेन्द्रसिंह, वार्ड 15 श्रीमती शारदाबाई राकेश चन्द्रवंशी, वार्ड 16 श्रीमती हेमु रणछोड़ गुजराती, वार्ड 17 बालाराम खींची, वार्ड 19 श्रीमती गट्टाकुंवर भगवानसिंह, वार्ड 20 रामप्रसाद पण्ड्या, वार्ड 21 श्रीमती श्यामुबाई मांगीलाल मोरी को घोषित किया गया है।