इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम दिल्ली के बदमाश ने ठगे थे 4.33 लाख

उज्जैन। इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अर्थोरिटी ऑफ इंडिया का अधिकारी बनकर 4.33 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले ठग को राज्य सायबर सेल ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। शातिर ठग अपना खाता किराये से चलता था। उसके बैंक अकाउंट में 40 लाख का ट्रांजेक्शन मिला है।
राज्य सायबर सेल पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह ने बताया कि अक्टूबर 2021 में रतलाम के ग्राम कुमारियाकलां में रहने वाले अनवर हुसैन आबेदिन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आईआरडीएआई का अधिकारी बनकर उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल किया था और इंश्योरेंस पॉलिसी में एजेंट का आईडी लगा होने का झांसा देकर पॉलिसी पर मिलने वाला लाभ उसके पास पहुंचने की बात कहीं थी। पॉलिसी का अपडेट कराने के लिये टेक्स और अन्य शुल्क जमा करने की बात कहीं थी। जो पॉलिसी अपडेट होते ही रिफंड होना बताया। उसकी बातों में आकर अलग-अलग 5 बार में राशि उसके बताये खाते में जमा की। जब राशि वापस खाते में नहीं आई तो उसने इंश्योरेंस प्रोवाइडर के ऑफिस जाकर पता किया। जहां पता चला कि उसके साथ 4 लाख 33 हजार 354 रुपए की ठगी हुई है। शिकायत दर्ज करने के बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शातिर ठग की तलाश में एक टीम दिल्ली एनसीआर के लिये रवाना की।

You may have missed