पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर किसानों ने सौपा ज्ञापन

आगर मालवा। भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में किसानों ने जिले में रासायनिक उर्वरक खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के संबंध में बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसएलआर राजेश सरवटे को सौपा। जिसमें लिखा गया हैं कि जिले में खरीफ 2022 की फसल बुवाई के लिए किसानों को रासायनिक उर्वरक डीएपी, एनपीके, सुपर आदि की सख्त आवश्यकता हैं, वर्तमान में रासायनिक उर्वरकों की अनुपलब्धता महसूस की जा रही हैं। किसान पिक्स पैक्स संस्थाओं के चक्कर लगा रहे हैं। समय पर रासायनिक खाद नहीं मिलने की स्थिति में किसानों की फसल बुवाई में व्यवधान हो सकता हैं। जिले को उचित आवंटन प्रदान कर रासायनिक उर्वरकों की जिले में पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामनारायण तेजरा, जिला मंत्री राघु सिंह चौहान, प्रांतीय उपाध्यक्ष डूंगर सिंह सिसौदिया, विक्रम सिंह आंजना, शंकर सिंह आदि मौजूद रहे। उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता प्रमोद जोशी ने दी।