बनने लगे प्री-मानूसन के आसार, तापमान 40 डिग्री

उज्जैन। भीषण गर्मी का सामना कर रहे शहरवासियों को जल्द ही राहत मिलने के आसार बनते दिख रहे है। प्री-मानसून की एक्टिविटी के बढऩे से 2-3 दिनों में तेज बारिश हो सकती है। इस बीच तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। हल्के बादलों की वजह से उमस बढ़ गई है।
मुम्बई में हुई बारिश की बाद प्रदेश में प्री-मानसून की दस्तक धीरे-धीरे सभी जिलों में शुरु हो चुकी है। जीवाजीराव वेधशाला अधीक्षक राजेन्द्र कुमार गुप्त के अनुसार 2-3 दिनों में शहर भी प्री-मानसून की बारिश से भीग सकता है। 14 जून तक पूरे प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिवेट हो जाएगा। शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री बना हुआ है। हवा की रफ्तार 10 से 12 किमी. प्रतिघंटे की बनी हुई है। हल्के बादल छाए हुए है। प्री-मानसून के बाद ही गर्मी से राहत मिल पायेगी। सक्रिय मानसून 20 जून के बाद ही आयेगा। इस बीच तेज हवा चल सकती है।