इंदौर में कोरोना के केस फिर बढ़े, 29 नए केस मिले; 10 दिन में 140 मरीज

इंदौर। प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़े हैं। पिछले 24 घंटे में 210 संदिग्ध मरीजों के टेस्ट किए गए, इनमें से 29 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इंदौर में कोरोना के मरीजों की 10 प्रतिशत पॉजिटिव रेट बनी हुई है। 1 जून से 10 जून तक 140 कोविड पॉजिटिव निकले हैं। कोरोना से 20 दिनों में दो महिलाओं की मौत भी हुई। दोनों 80 व 90 साल की महिलाएं हैं। 90 वर्षीय महिला की गुरुवार को मौत हुई। महिला को कोविड वैक्सीन का एक भी डोज नहीं लगा था। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक तो इंदौर में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 100 है।