सुबह घर से घूमने निकले व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

देवास। अपने घर से सुबह घूमने निकले एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मृतक के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं मामले को लेकर सिविल लाईन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार केसर सिंह पिता रामाजी लाखा उम्र 60 निवासी मिश्रीलाल नगर शुक्रवार सुबह अपने घर से प्रतिदिन की तरह घूमने निकले थे। मिश्रीलाल नगर के समीप रेलवे ट्रेक पर वह ट्रेन की चपेट में आ गए जिस पर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाईन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। जहां मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया है कि मृतक अपने घर पर ही रहते थे। मृतक के बेटे मनीष लाखा ने बताया कि घटना के समय वह कंपनी गया हुआ था यह घुमने निकले थे। उसी दौरान हादसा हो गया था। मामले को लेकर सिविल र्लाइन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।