2 दिनों से फैल रही थी बदबू, फंदे पर लटका मिला युवक

उज्जैन। 2 दिनों से आ रही बदबू के चलते आसपास के लोगों ने मकान के अंदर देखा तो युवक फंदे पर लटका दिखाई दिया। पुलिस ने शव बरामद कर इंदौर में रहने वाले परिजनों को मामले की सूचना दी। युवक 4 दिन पहले उज्जैन आया था। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि इंदौर में रहने वाले चंद्रमणी नंदेश्वर का के त्रिवेणी हिल्स स्थित मकान से उनके बेटे पारस 28 वर्ष का शव फंदे पर लटका बरामद किया गया है। शव तीन से चार दिन पुराना हो चुका था। आसपास के लोगों ने बदूब आने की सूचना दी थी। मृतक के परिजनों को रविवार सुबह घटना की जानकारी दी गई। जिनके आने पर पिता ने बताया कि पारस चार दिनों से लापता था। उसकी गुमशुदगी भी इंदौर में दर्ज कराई है। कुछ महिनों पहले ही त्रिवेणी हिल्स का मकान खाली कर परिवार इंदौर रहने चला गया था। पारस का चार दिनों से मोबाइल बंद आ रहा था। वह गैरेज पर काम करता था, लेकिन कुछ दिनों से काम बंद कर दिया था। जिसको लेकर उसे फटकार लगाई थी, उसके बाद से उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था।

Author: Dainik Awantika