एकजुट होकर चुनाव लड़े भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता-कोठार

सारंगपुर। भारतीय जनता पार्टी वार्ड क्रमांक 17 की बैठक रविवार को आयोजित की गई। इस मौके पर मौजूद अतिथियों ने पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विधायक कुंवरजी कोठार, पूर्व विधायक गौतम टेटवाल, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष ललित पालीवाल, मंडल अध्यक्ष पंकज पालीवाल, पार्षद प्रत्याशी रूपा विजय बारकिया उपस्थित थे। कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए विधायक कुंवरजी कोठार ने एकजुट होकर चुनाव लडने का आव्हान करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़े और पार्टी को मजबूती प्रदान करे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पंकज पालीवाल, यशवंत सोनी, विजय जैन, ओम प्रकाश राठौर, विष्णु पाटीदार, गोपाल राठौर, रवि सिसोदिया, अंतरिक्ष पारीक, इशांत मंगल, श्याम जाटव सहित सैकडों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन ने किया और आभार विजय बारकिया ने माना।

Author: Dainik Awantika