राष्ट्रपति चुनाव: मुर्मू के साथ लंच करेंगे भाजपा विधायक, दिल्ली में होगी मतदान की ट्रेनिंग

भोपाल। भाजपा की तरफ से राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू मतदान के पहले 15 जुलाई को भोपाल आएंगी। वे भाजपा के विधायकों से मिलेंगी और उनके साथ लंच करेंगी। अगले दिन प्रदेश के सांसद और विधायकों को दिल्ली में वोट डालने की ट्रेनिंग दी जाएगी। भाजपा राष्ट्रपति पद का वोट डालने के लिए व्हिप जारी करेगी।
देश का नया राष्ट्रपति चुनने के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है। पार्टी मतदान के पहले सभी विधायकों से मुर्मू को मिलवाएगी। ये आयोजन सीएम हाउस में होगा। प्रदेश भाजपा ने सभी विधायकों को सूचना भेजी है।
इसमें हर हाल में बैठक में मौजूद रहने के लिए कहा गया है।
राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा कोई गलती नहीं करना चाहती है। इसके चलते पार्टी ने प्रदेश के सभी 28 सांसद और 127 विधायकों को 16 जुलाई को दिल्ली बुलाया है।

Author: Dainik Awantika