कर्नाटक में भाजपा नेता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

नई दिल्ली।

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में BJP नेता प्रवीण नेट्टारू की मंगलवार को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। नेट्टारू भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव थे। यह घटना राज्य के दक्षिण कन्नड़ जिले में कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह तब हुआ जब बाइक से घर जा रहे थे। हमलावरों ने उन्हें बाइक से खींचकर हत्या कर दी। घटना के बाद भाजपा ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दरअसल, यह घटना कन्नड़ जिले में हुई है जब भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव प्रवीण नेट्टारू मंगलवार शाम अपने घर लौर रहे थे। प्रवीण बेल्लारे क्षेत्र के पास एक पोल्ट्री की दुकान चलाते थे। दिनभर काम करने के बाद प्रवीण दुकान बंद कर जब घर लौट रहे थे तभी रात करीब नौ बजे बाइक सवार बदमाशों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया है। गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण प्रवीण ने दम तोड़ दिया।

 

Author: Dainik Awantika