सात्विक-चिराग की जोड़ी ने भारत को दिलाया 13वां मेडल

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली
सात्विक साईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय मेंस डबल्स जोड़ी ने शनिवार को वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक से 22-20, 18-21,16-21 से हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारत का वर्ल्ड चैंपियनशिप में डबल्स में दूसरा मेडल है। इससे पहले ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने 2011 में वुमेंस डबल्स में मेडल जीता था। वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेंस डबल्स में भारत का यह पहला और अब तक का कुल 13वां मेडल है।

Author: Dainik Awantika