नीतीश कुमार को लगा जबरदस्त झटका: दमन और दीव में जदयू की पूरी पार्टी भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर जबरदस्त झटका दिया है। मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के बाद अब केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव में जनता दल यूनियन की पूरी पार्टी ही भाजपा में शामिल हो गई। जदयू के नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर भाजपा की ओर से कहा गया कि नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़कर भ्रष्टाचारी परिवारवादी और बाहुबलियों का साथ दिया है, जिसके कारण दमन और दीव की पूरी यूनिट भाजपा में शामिल हो गई।

Author: Dainik Awantika