भारत जोड़ो यात्रा की क्लोजिंग सेरेमनी, राहुल ने श्रीनगर में तिरंगा फहराकर यात्रा खत्म की, प्रियंका के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाया

ब्रह्मास्त्र श्रीनगर

राहुल गांधी ने सोमवार को श्रीनगर के कांग्रेस कार्यालय में तिरंगा फहराकर भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया। यह 145 दिन पहले 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। राहुल श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यहां सुबह से भारी बर्फबारी हो रही है। इसके बाद भी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं है। सुबह से कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गई। उधर, राहुल यहां भी अलग रंग में दिखे। उन्होंने बहन प्रियंका के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाया। दोनों एक-दूसरे पर बर्फ उछालते नजर आए।

Author: Dainik Awantika